आजमगढ़: जनगणना कर्मी से मारपीट,धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज

आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। कोतवाली थाना क्षेत्र के हाफिजपुर मोहल्ले में जनगणना कार्य के दौरान महिला कर्मी के साथ मारपीट और धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार बाज बहादुर निवासी उर्फ फातमा पत्नी नदीम इम्तेयाज खान जनगणना कार्य के सिलसिले में 31 मई 2026 को हाफिजपुर स्थित एक मकान में पहुंची थीं। आरोप है कि मकान के ऊपरी हिस्से में किराए पर रहने वाले ओमकार नाथ यादव से जनगणना संबंधी जानकारी लेने के दौरान विवाद हो गया।पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने पहले अभद्र भाषा का प्रयोग किया और विरोध करने पर लात-घूंसों से मारपीट की। साथ ही सीढ़ी से धक्का देकर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भगा दिया। घटना में महिला को चोटें भी आई हैं।तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी ओमकार नाथ यादव निवासी हाफिजपुर के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक मिथिलेश कुमार प्रजापति को सौंपी गई है।पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *