गौरव श्रीवास्तव,आजमगढ़। सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की एडिट की गई आपत्तिजनक फोटो और कमेंट वायरल करने के मामले में एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने कप्तानगंज थाने में युवक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है। साथ ही साइबर टीम को मामले की जांच कर आरोपी का पता लगाने का निर्देश दिया है। ताकि जल्द से जल्द आरोपी की गिरफ्तारी की जा सके। एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि वायरल पोस्ट की जांच के लिए साइबर सेल को सक्रिय कर दिया गया है। टीम संबंधित सोशल मीडिया आईडी और मोबाइल लोकेशन का पता लगा रही है। पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर नफरत फैलाने या जनप्रतिनिधियों की छवि धूमिल करने वालों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।
