आजमगढ़ में निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर का आयोजन, 473 मरीजों का हुआ उपचार

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। हरिवंशपुर स्थित डीवीएस डांस एकेडमी, गैलेक्सी हॉस्पिटल रोड पर रविवार को HL होम्यो क्लिनिक एवं HL होम्यो हॉल के तत्वावधान में एक दिवसीय निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ होम्योपैथी के जनक डॉ. सैमुअल हनिमैन की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।इस अवसर पर नरौली के सभासद संतोष चौहान, होम्योपैथिक केमिस्ट एसोसिएशन आजमगढ़ के मंत्री नरेन्द्र श्रीवास्तव तथा अरुणिमा सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।शिविर में डॉ. सिद्धांत चित्राश एवं डॉ. ज्योति खंडेलवाल ने कुल 473 मरीजों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार किया। चिकित्सकों ने मरीजों को होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति के लाभों की जानकारी दी तथा लोगों में इसके प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया।आयोजकों ने बताया कि शिविर का उद्देश्य आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम को सफल बनाने में SBL, SBS, Radiant, WSI, Edwin, Ralson, REPL, B. Jain एवं A.B. Pharmy सहित विभिन्न कंपनियों का सहयोग रहा।शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया और आयोजन की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *