आजमगढ़: गैंगस्टर एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल चोरी गिरोह का सदस्य निकला

आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बिलरियागंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना बिलरियागंज पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे आरोपी मो. गुड्डू को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को मुखबिर की सूचना पर गुलवा गौरी नहर पुलिया के पास से पकड़ा गया।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी मो. गुड्डू पुत्र मो. हाशिम निवासी अलाउद्दीनपट्टी, थाना बिलरियागंज, मोबाइल चोरी करने वाले एक संगठित गिरोह का सक्रिय सदस्य है। गिरोह चोरी की घटनाओं के जरिए अवैध आर्थिक लाभ अर्जित कर रहा था, जिससे क्षेत्र की कानून-व्यवस्था प्रभावित हो रही थी। इसी मामले में आरोपी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था और वह फरार चल रहा था।पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम, चोरी, आयुध अधिनियम तथा बीएनएस की विभिन्न धाराओं सहित कई मुकदमे पहले से दर्ज हैं। गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में उसकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसे न्यायालय भेजते हुए आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *