झमाझम बारिश के बीच आजमगढ़ में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा शहर

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। “हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी संगठनात्मक जनपद आजमगढ़ द्वारा गुरुवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। झमाझम बारिश के बीच भी हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं और नागरिकों का उत्साह देखते ही बना। हाथों में तिरंगा लेकर निकले कार्यकर्ताओं ने पूरे शहर को देशभक्ति के रंग में सराबोर कर दिया।तिरंगा यात्रा का शुभारंभ डी.ए.वी. इंटर कॉलेज आजमगढ़ के मैदान से हुआ। यात्रा महात्मा गांधी तिराहा, त्रिमूर्ति चौराहा रैदोपुर, विश्राम राय जी की प्रतिमा कलेक्ट्रेट होते हुए अंबेडकर पार्क पहुंची। इस दौरान “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के गगनभेदी नारों से पूरा शहर गूंज उठा। जगह-जगह आम नागरिकों ने यात्रा का स्वागत करते हुए पुष्पवर्षा की।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं आजमगढ़ के प्रभारी मंत्री अनिल राजभर रहे। उन्होंने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। “हर घर तिरंगा” अभियान प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्रप्रेम, देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव की भावना को मजबूत करने का माध्यम है।उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों तथा देश की रक्षा में अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए कहा कि हमें उनके त्याग और कुर्बानियों को सदैव स्मरण रखना चाहिए। उन्होंने नागरिकों से देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता को मजबूत करने का संकल्प लेने का आह्वान किया।प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार का संकल्प है कि हर घर पर तिरंगा फहराकर राष्ट्रभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाया जाए और आजादी के अमृतकाल में भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य की दिशा में आगे बढ़ाया जाए।बारिश के बावजूद तिरंगा यात्रा में कार्यकर्ताओं का जोश और उत्साह कम नहीं हुआ। हजारों की संख्या में शामिल लोगों ने अनुशासन के साथ यात्रा में हिस्सा लिया। पूरे मार्ग पर देशभक्ति का माहौल बना रहा।कार्यक्रम में आजमगढ़ जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह, लालगंज जिलाध्यक्ष विनोद राजभर, विक्रांत सिंह रिशु, संगीता आजाद, घनश्याम पटेल, वंदना सिंह, जयनाथ सिंह, श्रीकृष्ण पाल, अखिलेश मिश्रा गुड्डू, सत्येंद्र राय, मंजू सरोज, राम दर्शन यादव, आजाद अरिमर्दन, हवलदार सिंह, नन्हकू राम सरोज, पंकज राय, आनंद सिंह, राकेश सिंह, निखिल राय, मृगांक शेखर सिन्हा, शोभित श्रीवास्तव, विवेक निषाद, जितेंद्र राय सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *