नगर पालिका के कर निर्धारण अधिकारी पर कार्रवाई के लिए ईओ ने सीआरओ को पत्र लिखकर जांच समिति गठित करने की सिफारिश किया, सभासद आनंद देव उपाध्याय ने जांच पूरी होने तक पद से हटाने की मांग की

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव,आजमगढ़। 4 नवंबर को नगर पालिका परिषद आजमगढ़ के बोर्ड की बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक में सभासद आनंददेव उपाध्याय, सभासद महेंद्र यादव और पुनीत राय सहित अन्य सभासदों ने बैठक की अध्यक्षता कर रहे अध्यक्ष सरफराज आलम और प्रभारी अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका प्रियंका सिंह से कर निर्धारण अधिकारी धर्मवीर सोनी के विरुद्ध भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की थी। सभासदों का आरोप था कि शहर के एलवल में स्थित त्रिपुरारी पूजा प्रताप सिंह के आवास के बाहर लगने वाली तिब्बत प्रदर्शनी का होर्डिंग लगाने के लिए कर निर्धारण अधिकारी ने अपने भाई अनुज सोनी के खाते में 5000 रुपए ट्रांसफर कराए।
अब इस मामले में उप जिलाधिकारी न्यायिक व अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका प्रियंका सिंह ने मुख्य राजस्व अधिकारी को पत्र भेज कर जांच समिति गठित करने की सिफारिश की है। इस संबंध में सभासद आनंददेव उपाध्याय ने प्रभारी अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका प्रियंका सिंह को पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि जांच प्रक्रिया पूरी होने तक कर निर्धारण अधिकारी का अपने पद पर रहना न्यायोचित नहीं है। अतः उत्तर प्रदेश नगर पालिका अधिनियम 1916 सुसंगत धाराओं का अध्ययन करते हुए कर निर्धारण अधिकारी के विरुद्ध कारवाई आवश्यक है। इनके पद पर बने रहने से जांच प्रभावित होने की प्रबल संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *