आजमगढ़ में पुलिस का वारंटियों पर शिकंजा, दो थाना क्षेत्रों से 8 गिरफ्तार

आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। जनपद में अपराधियों और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत आजमगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो थाना क्षेत्रों से कुल 8 वारंटियों को गिरफ्तार किया है। थाना मुबारकपुर पुलिस ने 5 जबकि थाना जहानागंज पुलिस ने 3 वारंटियों को गिरफ्तार किया। सभी गिरफ्तार आरोपियों को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने के लिए भेजा गया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में 21 नवंबर 2026 को थाना मुबारकपुर पुलिस ने अलग-अलग टीमों के माध्यम से पांच वारंटियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में लालबचन उर्फ लालचन्द, शिवबचन और अशोक निवासी ग्राम गुजरपार शामिल हैं। ये तीनों एक ही मुकदमे में वांछित थे। इसके अलावा राजेश राम निवासी ग्राम पिचरी और सन्तू निवासी ग्राम महलिया को भी गिरफ्तार किया गया।वहीं, थाना जहानागंज पुलिस ने भी कार्रवाई करते हुए तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में दिनेश और सुनील निवासी ग्राम समसुद्दीनपुर शामिल हैं, जो एक ही मुकदमे में वांछित थे। जबकि तीसरा आरोपी रामाकर सिंह निवासी ग्राम किशुनपुर एनडीपीएस एक्ट के मामले में वांछित था।जहानागंज पुलिस की कार्रवाई पुलिस अधीक्षक नगर मानुष पारीक के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी सदर ईश्वर लाल गुर्जर के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्र के नेतृत्व में की गई।पुलिस के अनुसार मुबारकपुर में गिरफ्तार पांचों और जहानागंज में गिरफ्तार तीनों वारंटियों के विरुद्ध न्यायालय से गिरफ्तारी अधिपत्र जारी था। अभियान के तहत सभी को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।इस कार्रवाई के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया है कि न्यायालय से जारी वारंटों के अनुपालन और वांछित वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *