SIR से जिले में कटेंगे 5,66,619 मतदाताओं के नाम,1, 57, 762 वोटरों का 2003 की मतदाता सूची से मिलान नहीं,जारी होगा नोटिस

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव,आजमगढ़। जिले में विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण का कार्य 26 दिसंबर को पूरा हो गया। जिले में विभिन्न श्रेणी के पांच लाख, 66 हजार, 619 ऐसे वोटर मिले हैं, जिनका नाम मतदाता सूची से हटा दिया जाएगा। इसमें एक लाख, दो हजार, 383 मतदाता मृतक, एक लाख, 23 हजार, 992 अनुपस्थित, दो लाख, 63 हजार, 697 शिफ्टेड, 47 हजार, 893 डबल और 28 हजार, 654 अन्य मतदाता शामिल हैं।जिले में कुल 37 लाख, 14 हजार, 258 मतदाता हैं। जिसमें एसआइआर प्रक्रिया की अंतिम दिन तक 31 लाख, 47 हजार, 650 वोटरों की मैपिंग हो चुकी है। जबकि एक लाख, 57 हजार, 762 मतदाता ऐसे मिले हैं, जिनका 2003 की मतदाता सूची से मिलान नहीं हो सका है। इसलिए इनकी मैपिंग नहीं हो सकी। ऐसे में अब इन मतदाताओं को जिला निर्वाचन कार्यालय की तरफ से नोटिस किया जाएगा। इन्हें अपना मताधिकार साबित करने के लिए दस्तावेज और अन्य साक्ष्य प्रस्तुत करना होगा। वहीं निर्वाचन आयोग की तरफ से 12 विकल्पों में से कोई एक विकल्प मतदाताओं को जमा करना होगा। गणना प्रपत्र भरने वाले वोटरों का रिकार्ड मतदाता सूची से मेल नहीं का खा रहा है। ऐसे में इनकी मैपिंग नहीं हो पा रही है।मतदाताओं को आधार कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, सरकारी व अर्ध सरकारी कार्यालय का पहचान पत्र, शिक्षण संस्थानाें का पहचान पत्र, बिजली, पानी या टेलीफोन(लैंडलाइन-मोबाइल) का बिल, बैंक या डाकघर की पासबुक जिसमें पता अंकित हो, राशनकार्ड, किरायेदारी का अनुबंध पत्र, सरकारी विभाग की ओर से जारी आवास आवंटन पत्र या आवास प्रमाण पत्र या गैस कनेक्शन की रसीद या पासबुक में से कोई एक जमा करना होगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल विश्वकर्मा ने बताया कि ‘‘जिले में जिन मतदाओं की मैपिंग नहीं हुई है। ऐसे लोगोें को तहसीलवार नोटिस जारी किया जाएगा। इन्हें आयोग की तरफ से सुझाए गए 12 विकल्पों में से जो उपलब्ध होगा, उसे जमा करना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *