आजमगढ़ तार के विवाद को लेकर दबंगों का तांडव, महिलाओं सहित कई घायल,पीड़ित ने की सख्त कार्रवाई की मांग

आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव,आजमगढ़। तरवां थाना क्षेत्र के ग्राम ऐरा खुर्द में सुबह करीब 7 बजे बिजली के तार को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि गांव के ही कुछ लोगों ने एकजुट होकर घर में घुसकर मारपीट की, जिसमें महिलाओं सहित कई लोग घायल हो गए। आपको बता दे की पीड़ित शिवान/शिवचरण राम ने दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि तार के विवाद को लेकर बघरी आए मोरेश, वजनेश, उमेश, राजेश, जोगेंद्रन राम, नरेश, राजू सहित अन्य लोग लाठी-डंडा लेकर आ गए और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान शिवचरण राम के सिर में गंभीर चोट लगने से वह मौके पर ही बेहोश हो गए। बीच-बचाव करने आईं महिलाओं नेहा पत्नी दिनेश,अर्मिला पत्नी दिनेश, बबली पत्नी धूरा, रागनी पत्नी आलोक एवं अन्य के साथ भी आरोपियों ने लात घूंसे से मारपीट की। आरोप है कि हमलावरों ने घर का दरवाजा भी तोड़ दिया और जान से मारने की धमकी दी।पीड़ित ने थाना तरवां में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। मामले को लेकर क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *