आजमगढ़ में दो दिवसीय वार्षिक श्रृंगार व छप्पन भोग का भव्य आयोजन, 10–11 जनवरी को होगी माता की आराधना

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव,आजमगढ़।दक्षिणमुखी देवी मंदिर चौक, आजमगढ़ में समस्त माँ के भक्तगण के तत्वावधान में दो दिवसीय वार्षिक श्रृंगार व छप्पन भोग का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक कार्यक्रम 10 जनवरी से 11 जनवरी 2026 (शनिवार से रविवार) तक आयोजित होगा।आयोजन के दौरान माता रानी का दिव्य श्रृंगार किया जाएगा तथा छप्पन भोग अर्पित कर भक्तों द्वारा विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। आयोजक एवं मंदिर के मालिक व पुजारी शरद चन्द्र तिवारी ने क्षेत्रवासियों व श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में सम्मिलित होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *