आजमगढ़ में जाली करेंसी बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 8 आरोपी गिरफ्तार, प्रिंटर और नगद कैश बरामद

आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। रौनापार थाना पुलिस ने जाली करेंसी बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए अंतर्जनपदीय आरोपी समेत 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 1.19 लाख रुपये की जाली मुद्रा, नोट छापने के उपकरण, लैपटॉप, प्रिंटर, 7 मोबाइल फोन और एक कार बरामद की है। पुलिस के अनुसार, होली पर्व को देखते हुए रौनापार थाना प्रभारी मंतोष सिंह टीम के साथ बेलकुंडा बाजार में संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि टेकनपुर पुलिया के पास कुछ लोग सफेद कार में जाली नोटों का लेन-देन कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर मौके से 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ और निशानदेही के आधार पर बाद में 2 अन्य आरोपियों को भी जाली नोट बनाने के उपकरणों के साथ गिरफ्तार किया गया।पुलिस जांच में सामने आया कि गिरोह का सरगना मनीष मिश्रा है, जो लैपटॉप और प्रिंटर की मदद से A-4 साइज पेपर पर जाली नोट प्रिंट कर पेपर कटर से काटकर असली नोटों जैसा तैयार करता था। इसके बाद ये लोग असली नोटों की गड्डियों के बीच जाली नोट रखकर बाजार और दुकानों में चलाते थे, जिससे आम लोग आसानी से पहचान नहीं कर पाते थे।पुलिस ने आरोपियों के पास से i-10 कार, 1.19 लाख रुपये की जाली करेंसी, जाली नोट छापने के 29 पेपर, प्रिंटर, लैपटॉप, की-बोर्ड, माउस, पेपर कटर, इंक बोतलें और 7 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मु0अ0सं0 48/26 धारा 178/179/180/181 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय भेज दिया है। वहीं गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश भी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *