


गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। जनपद के जहानागंज थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश और जमीन बंटवारे के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद में पुलिस ने 9 लोगों को गिरफ्तार किया है।जानकारी के अनुसार ग्राम जिगरसंडी और मित्तूपुर में दो पक्षों के बीच जमीन बंटवारे और पुरानी रंजिश को लेकर कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। सूचना मिलने पर जहानागंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन दोनों पक्ष शांत नहीं हुए और आपस में हाथापाई करने लगे।इसके बाद पुलिस ने बीच-बचाव करते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए दोनों पक्षों के कुल 9 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। सभी के खिलाफ धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें एसडीएम सदर न्यायालय भेज दिया गया।
