

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़ पुलिस परिवार के लिए गुरुवार का दिन गौरवपूर्ण रहा। पुलिस कार्यालय में आयोजित प्रमोशन सेरेमनी के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने अपर पुलिस अधीक्षक मधुबन कुमार सिंह को पीपीएस से आईपीएस पद पर पदोन्नति मिलने पर नए रैंक बैज लगाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर एसएसपी ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।समारोह के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी नवपदस्थ आईपीएस अधिकारी को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (यातायात) पंकज श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी सदर आस्था जायसवाल, क्षेत्राधिकारी लालगंज भूपेश पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी शुभम तोदी सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। समारोह का माहौल उत्साह और गर्व से भरा रहा।
