आजमगढ़ UP TET 2026 परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसएसपी ने केंद्रों का किया निरीक्षण

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। में UP TET 2026 परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। परीक्षा के दौरान जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं और सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की जांच व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, प्रवेश व्यवस्था तथा सुरक्षा बलों की तैनाती का अवलोकन किया। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं और किसी भी प्रकार की अनियमितता पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने बताया कि परीक्षा को शांतिपूर्ण, नकलविहीन एवं पारदर्शी वातावरण में संपन्न कराने के लिए सभी संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं तथा लगातार निगरानी रखी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *