आजमगढ़: जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, 9 गिरफ्तार

आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। जिले के अहरौला थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव में पारिवारिक जमीन के विवाद और मुकदमेबाजी की रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट के मामले में पुलिस ने 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें 8 पुरुष और एक महिला शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चार डंडे और दो लोहे की रॉड बरामद की हैं।पुलिस के अनुसार, 20 अक्टूबर को आलमपुर गांव में विवाद के दौरान दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज और जान-माल की धमकी देने के साथ लाठी-डंडों, लोहे की रॉड और ईंट-पत्थरों से मारपीट हुई थी। मामले में तहरीर के आधार पर अहरौला थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।22 अक्टूबर को उपनिरीक्षक विजयी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने वांछित आरोपियों की तलाश के दौरान आलमपुर जाने वाले मोड़ से करीब 400 मीटर की दूरी पर सभी नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नारद चौहान, रामभवन चौहान, उमेश चौहान, शैलेश चौहान, सूजल चौहान, सूरज चौहान, शशांक चौहान, सूर्यभान चौहान और किरन चौहान के रूप में हुई है। सभी आलमपुर गांव के निवासी हैं।पुलिस के मुताबिक, कुछ आरोपियों के खिलाफ पहले भी विभिन्न मुकदमे दर्ज हैं। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *