जीयनपुर में पुलिस मुठभेड़, जानलेवा हमले का वांछित आरोपी घायल

आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। जिले के जीयनपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार तड़के पुलिस और एक वांछित अभियुक्त के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी अंकित यादव के बाएं पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर उपचार के लिए जिला अस्पताल आजमगढ़ भेजा गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा, दो खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।पुलिस के मुताबिक, 19 अक्टूबर को रामप्रसाद यादव ने जीयनपुर थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि पुराने मुकदमे में सुलह न करने की रंजिश को लेकर सत्यम यादव और अंकित यादव समेत 11 नामजद आरोपियों ने उनके और उनके भाई प्रशान्त यादव पर हमला किया था। आरोप है कि पहले मोटरसाइकिल से टक्कर मारकर उन्हें गिराया गया, फिर लाठी-डंडों से हमला किया गया। इसमें रामप्रसाद यादव गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी।गुरुवार सुबह करीब 3:38 बजे अम्मा आईमा मोड़ से धनछुला मार्ग पर पुलिया के पास पुलिस टीम संदिग्धों की चेकिंग और वांछित अभियुक्त की तलाश कर रही थी। इसी दौरान अंकित यादव दिखाई दिया। पुलिस के अनुसार, घेराबंदी के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।गिरफ्तार आरोपी अंकित यादव मऊ जिले के घोसी थाना क्षेत्र के कटियारी गांव का निवासी है। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *