आजमगढ़ थाना कोतवाली प्रभारी यादेवेंद्र पांडे के नेतृत्व में साइबर प्रभारी रवि व उनकी टीम ने साइबर फ्रॉड के 1 लाख 90 हजार पीड़ित को कराया वापस

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। जनपद में जहाँ साइबर ठगी का शिकार हुए एक कारोबारी को पुलिस की तत्परता से लगभग दो लाख रुपये वापस दिलाए गए हैं।आपको बता दे की कोतवाली थाना क्षेत्र के हीरापट्टी निवासी सौरभ सिंह, जो एक्सपेक्ट इन्फोटेक लिमिटेड नामक कंपनी का संचालन करते हैं, उन्हें एक अज्ञात व्यक्ति ने कॉल कर वाई-फाई राउटर और संचार उपकरण सस्ते दाम पर देने का झांसा दिया। इस दौरान साइबर ठगों ने ऑनलाइन बैंकिंग के जरिए करीब दो लाख रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए। ठगी का एहसास होते ही पीड़ित ने तत्काल साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही कोतवाली थाना की साइबर हेल्प डेस्क और साइबर सेल आजमगढ़ ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी सहायता से ₹1,90,935 की धनराशि पीड़ित के खाते में वापस कराई। इस सराहनीय कार्रवाई के लिए पीड़ित ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक यादवेंद्र पाण्डेय सहित साइबर टीम और आजमगढ़ पुलिस का आभार जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *