आजमगढ़ सगे भाई ने की थी भाई की हत्या, तीन अभियुक्त गिरफ्तार

आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

आजमगढ़। जनपद के महराजगंज थाना क्षेत्र में लंबे समय से चले आ रहे भूमि विवाद ने खूनी रंग ले लिया। मृतक के सगे भाई समेत तीन लोगों ने मिलकर हत्या की और शव को नदी किनारे फेंक दिया। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई कर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि 26 अक्टूबर को रामभवन पाण्डेय ने थाने में तहरीर दी कि उनके भाई त्रिभुवन पाण्डेय की हत्या श्रीराम यादव ने की और शव नदी किनारे फेंक दिया। इस पर मुकदमा संख्या 295/25 धारा 103(1) बीएनएस दर्ज हुआ। विवेचना में रामभवन पाण्डेय, आदित्य पाण्डेय, दीनदयाल पाण्डेय और अमरनाथ यादव का नाम सामने आया, जिसके बाद धारा 238 बीएनएस जोड़ी गई। मृतक त्रिभुवन पाण्डेय और अभियुक्तों के बीच भूमि विवाद वर्षों से चल रहा था, जिसकी रंजिश में हत्या की गई।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक केदारनाथ मौर्य की टीम ने 4 नवंबर को कुड़ही ढाला के पास रामभवन पाण्डेय (58 वर्ष), आदित्य पाण्डेय (23 वर्ष) और दीनदयाल पाण्डेय (42 वर्ष) को गिरफ्तार किया। पूछताछ में अभियुक्तों ने हत्या कबूल की। उनके कब्जे से हत्या के बाद शव छिपाने में इस्तेमाल चारपाई और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई। गिरफ्तारी टीम में व0उ0नि0 अजय कुमार यादव, उ0नि0 अवधेश यादव सहित नौ पुलिसकर्मी शामिल रहे। अग्रिम कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *