

गौरव श्रीवास्तव,आजमगढ़। कोतवाली थाना क्षेत्र में साइबर अपराध के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए कोतवाली साइबर प्रभारी रवि गौतम व उनकी हेल्पडेस्क टीम ने सराहनीय कार्य किया है। साइबर ठगी के शिकार तीन अलग-अलग पीड़ितों की कुल 50,200 रुपये की धनराशि पुलिस ने सफलतापूर्वक वापस कराई।आपको बता दे की साइबर पोर्टल पर नितिन यादव, विनोद गुप्ता एवं शुभम गर्ग द्वारा अलग-अलग प्रकार की साइबर ठगी से संबंधित प्रार्थना पत्र दर्ज कराए गए थे। शिकायतों पर त्वरित संज्ञान लेते हुए थाना कोतवाली साइबर टीम ने साइबर सेल आजमगढ़ से तकनीकी सहायता प्राप्त कर आवश्यक कार्रवाई की। पुलिस की तत्परता के परिणामस्वरूप नितिन यादव को 10,500 रुपये, विनोद गुप्ता को 15,000 रुपये तथा शुभम गर्ग को 24,700 रुपये की धनराशि नियमानुसार उनके खातों में वापस कराई गई। इस प्रकार कुल 50,200 रुपये पीड़ितों को लौटाए गए। इस अवसर पर पुलिस टीम ने आवेदकों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए बताया कि किसी भी फर्जी फोन कॉल, लिंक या मैसेज पर अपनी व्यक्तिगत जानकारी अथवा ओटीपी साझा न करें। यदि किसी प्रकार की साइबर ठगी होती है तो तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930, वेबसाइट www.cybercrime.gov.in या नजदीकी पुलिस स्टेशन के साइबर हेल्पडेस्क से संपर्क करें।
👮♂️ कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम: उ0नि0 रवि प्रकाश गौतम – थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़का0 नीरज कुमार – थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़का0 आशुतोष दूबे – थाना कोतवाली, आजमगढ़म0 का0 उमा वर्मा – थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़
