जानलेवा हमले के आरोपी को दीदारगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त डंडा बरामद

आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव, आजमगढ़। थाना दीदारगंज पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आपको बता दे की दिनांक 24 दिसंबर 2025 को फूला देवी पत्नी लालचन्द, निवासी दुबांवा थाना दीदारगंज द्वारा थाने पर तहरीर दी गई थी कि उनके पड़ोसियों द्वारा एकजुट होकर गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडा, रॉड व लात-घूंसों से हमला किया गया, जिसमें वादिनी, उनका बेटा और बहू घायल हो गए।मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना दीदारगंज पर मु0अ0सं0 332/25 धारा 115(2), 352, 351(3), 109 बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना शुरू की गई।विवेचना के दौरान आज दिनांक 25 दिसंबर 2025 को उपनिरीक्षक सुरेन्द्र सिंह यादव मय पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त शुभम राजभर पुत्र जीतेन्द्र राजभर, उम्र 22 वर्ष, निवासी भांदो थाना दीदारगंज को भांदो मोड़ मार्टिनगंज से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त डंडा भी बरामद किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *