आजमगढ़ पुलिस अब होगी और हाईटेक, उप निरीक्षकों को AI समेत डिजिटल एप्स की ट्रेनिंग

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन ने सोमवार को ग्रामीण क्षेत्र के थानों पर तैनात उप निरीक्षकों को डिजिटल एप्लीकेशन्स के उपयोग का प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण कार्यक्रम पुलिस कार्यालय स्थित कम्प्यूटर लैब में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान AI Gemini, Google Lens, UPCOP, Yaksh, iGOT Karmayogi, Paper Scanner App, Google Maps और Google Meet समेत विभिन्न डिजिटल एप्लीकेशन्स की कार्यप्रणाली की व्यावहारिक जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि इन तकनीकी संसाधनों का उपयोग विवेचना, दस्तावेजों के डिजिटलीकरण एवं स्कैनिंग, लोकेशन और मैपिंग, ऑनलाइन मीटिंग, प्रशिक्षण तथा सूचनाओं के त्वरित आदान-प्रदान सहित पुलिस की दैनिक कार्यप्रणाली में किया जा सकता है। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने उप निरीक्षकों को निर्देश दिया कि प्रशिक्षण में मिली तकनीकी जानकारी का प्रभावी इस्तेमाल करते हुए पुलिस कार्यों को सरल, त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी बनाया जाए। उन्होंने कहा कि डिजिटल दक्षता बढ़ने से विवेचना की गुणवत्ता और पुलिसिंग व्यवस्था को और बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *