
आजमगढ़। थाना बरदह में नवनिर्मित स्टोर रूम, नवनिर्मित ठेकमा पुलिस चौकी तथा दुबरा में नवनिर्मित पुलिस बूथ का उद्घाटन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार द्वारा किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के साथ अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी लालगंज,भूपेश कुमार पाण्डेय तथा अन्य अधिकारी और कर्मचारीगण उपस्थित रहे। उक्त कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा वृक्षारोपण भी किया गया, जिससे पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा। इस उद्घाटन एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम के माध्यम से थाना बरदह की सुरक्षा, प्रशासनिक कार्यकुशलता और सामाजिक जिम्मेदारी में वृद्धि होगी।
