
आजमगढ़। साइबर जागरूकता अभियान के तहत जनपद आज़मगढ़ पुलिस द्वारा आमजन को साइबर अपराधों से जागरूक करने हेतु सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लाइव लेक्चर सीरीज़ आयोजित की गई। इस कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को ओटीपी फ्रॉड, यूपीआई धोखाधड़ी, डिजिटल अरेस्ट, फर्जी लिंक, सोशल मीडिया फ्रॉड जैसे बढ़ते साइबर अपराधों से बचाव के उपायों की जानकारी देना रहा। कार्यक्रम के दौरान साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 व www.cybercrime.gov.in पोर्टल के उपयोग संबंधी जानकारी दी गई तथा लाइव सेशन में प्राप्त शिकायतों एवं प्रश्नों के उत्तर भी प्रदान किए गए।इस क्रम में क्षेत्राधिकारी लाईन अरुन पराशर द्वारा सत्र लिया गया। आगामी सत्रों में अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण एवं साइबर विशेषज्ञों की सहभागिता भी सुनिश्चित की जाएगी। जनपदवासियों से अनुरोध है कि वे आगामी लाइव लेक्चर सीरीज़ में अधिक से अधिक संख्या में जुड़कर साइबर अपराधों से बचाव हेतु स्वयं एवं अपने परिजनों को जागरूक करें।
