

गौरव श्रीवास्तव, आजमगढ़। जनपद के थाना बरदह पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा व्यक्ति को 48 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। जानकारी के अनुसार ग्राम अहिरौली निवासी लगभग 52 वर्षीय व्यक्ति 23 दिसंबर 2025 को आजमगढ़ जाने के बाद घर वापस नहीं लौटे थे। परिजनों द्वारा काफी तलाश के बाद भी कोई सुराग न मिलने पर थाना बरदह में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी।सूचना मिलते ही थाना बरदह पुलिस ने गुमशुदा की तलाश शुरू की और आसपास के बाजारों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन समेत संभावित स्थानों पर सघन अभियान चलाया। इसी क्रम में 25 दिसंबर 2025 को उपनिरीक्षक रितेश खरवार एवं उपनिरीक्षक धर्मदेव यादव के अथक प्रयासों से गुमशुदा व्यक्ति को थाना देवगांव क्षेत्र के चिरकिहीट गांव से सकुशल बरामद कर लिया गया। आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद व्यक्ति को परिजनों को सौंप दिया गया।
