

गौरव श्रीवास्तव,आजमगढ़। जनपद के मेहनगर थाना क्षेत्र के कटहन गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि लकड़ी और गोबर रखने को लेकर शुरू हुए विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। घटना में एक पक्ष की शिकायत पर दूसरे पक्ष के 5 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। क्षेत्राधिकारी लालगंज भूपेश ने बताया कि तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
