


गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। उ0प्र0 होमगार्ड इनरोलमेंट-2025 परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से मंगलवार को रिजर्व पुलिस लाइन्स सभागार में गोष्ठी आयोजित की गई।गोष्ठी की अध्यक्षता वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार एवं अपर जिला अधिकारी (प्रशासन) राहुल विश्वकर्मा ने संयुक्त रूप से की। इस दौरान उ0प्र0 पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ द्वारा आयोजित होने वाली परीक्षा के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई।अधिकारियों ने परीक्षा में नियुक्त समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ब्रीफ करते हुए 25, 26 एवं 27 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा की गोपनीयता और सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुवन कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक यातायात विवेक त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
