रोडवेज क्षेत्र में चैन काटने वाली 4 महिलाएं गिरफ्तार, चैन व नकदी बरामद

आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। कोतवाली थाना क्षेत्र में रोडवेज के पास महिला का चैन काटने वाली चार अभियुक्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से एक पीली धातु की चैन और ₹2000 नकद बरामद किया गया है।पुलिस के अनुसार 20 अप्रैल 2026 को मऊ जनपद के दक्षिण टोला थाना क्षेत्र की रहने वाली चन्द्रवती देवी ने शिकायत दी थी कि वह अपने दामाद के साथ दवा लेने जा रही थीं। इसी दौरान रोडवेज के पास ऑटो में सवार चार महिलाओं ने उन्हें झांसा देकर गले से चैन काट लिया। घटना के वक्त एक महिला ने नाटक कर उन्हें भ्रमित किया, जबकि अन्य ने चोरी को अंजाम दिया।पीड़िता के शोर मचाने पर स्थानीय लोगों की मदद से चारों महिलाओं को मौके पर ही पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। इस मामले में कोतवाली थाने पर मुकदमा संख्या 174/2026 धारा 303(2)/317(2) BNS के तहत केस दर्ज किया गया है।पूछताछ में अभियुक्ताओं ने बताया कि वे योजनाबद्ध तरीके से ऑटो में बैठकर यात्रियों को भ्रमित कर इस तरह की वारदात करती हैं। उन्होंने सठियांव क्षेत्र में भी पूर्व में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार की है।गिरफ्तार अभियुक्ताओं में शीला देवी, गुड्डी, काजल और संजना शामिल हैं, जो गोरखपुर जनपद के बड़हलगंज थाना क्षेत्र की निवासी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *