

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। शहरवासियों के लिए मिठास और स्वाद की दुनिया में एक नई सौगात का शुभारंभ हो गया है। द क्षीर सागर का उद्घाटन सावन के तीसरे सोमवार के शुभ अवसर पर परिवार के बड़े-बुजुर्गों द्वारा विधि-विधान एवं शुभ वातावरण के बीच किया गया। इस दौरान परिवार के सदस्यों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं और प्रतिष्ठान के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। द क्षीर सागर की ओर से शहरवासियों को शुद्ध दूध एवं घी से निर्मित स्वच्छ एवं स्वादिष्ट मिठाइयों की सौगात दी जा रही है। प्रतिष्ठान में मिठाइयों के साथ देसी नाश्ते से लेकर अलग-अलग तरह के फास्ट फूड और बेकरी उत्पादों का भी स्वाद ग्राहकों को मिलेगा। द क्षीर सागर भंवरनाथ चौराहे से फैजाबाद हाईवे की ओर जाने पर दाहिनी तरफ, इंडियन पब्लिक स्कूल के बगल में स्थित है। यहां ग्राहकों को गुणवत्ता, स्वच्छता और स्वाद का बेहतर अनुभव देने का प्रयास किया गया है। यहां चाट, गोलगप्पे, दही बड़े जैसे लोकप्रिय देसी नाश्ते के साथ बेकरी के विभिन्न उत्पाद उपलब्ध रहेंगे। इसके अलावा फास्ट फूड के शौकीनों के लिए चाइनीज, कॉन्टिनेंटल, इटालियन, साउथ इंडियन और फ्रेंच व्यंजनों का स्वाद भी मिलेगा। परिवार और दोस्तों के साथ खुशियों के पल को खास बनाने के लिए जन्मदिन, वर्षगांठ सहित छोटे-बड़े समारोहों के आयोजन की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। छोटे से लेकर बड़े आयोजनों के लिए मिठाइयों के ऑर्डर भी दिए जा सकेंगे। ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए होम डिलीवरी की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है, जिससे लोग घर बैठे अपनी पसंदीदा मिठाइयों और व्यंजनों का आनंद ले सकेंगे। द क्षीर सागर परिवार की ओर से शहरवासियों से अपील की गई कि एक बार सेवा का अवसर जरूर दें और शुद्धता, स्वाद एवं बेहतर सेवा के इस नए प्रयास का हिस्सा बनें।
