






DIG सुनील कुमार सिंह व ASP मधुबन कुमार सिंह को मिला गोल्ड प्रशंसा चिन्ह
गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आजमगढ़ पुलिस लाइन में देशभक्ति और सम्मान का माहौल रहा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने कैंप कार्यालय पर ध्वजारोहण कर उपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारियों को कर्तव्य और निष्ठा की शपथ दिलाई। इसके बाद पुलिस लाइन स्थित क्वार्टर गार्द में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।इस दौरान एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने पुलिसकर्मियों को पूरी ईमानदारी, मेहनत और निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों की सराहना भी की गई। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गृह मंत्रालय भारत सरकार, पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश और पुलिस महानिदेशक यूपी-112 मुख्यालय लखनऊ की ओर से आजमगढ़ के कुल 31 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को सेवा पदक, प्रशंसा चिन्ह और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। DIG और ASP को मिला गोल्ड प्रशंसा चिन्हऑपरेशनल उत्कृष्ट कार्य के लिए पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश की ओर से डीआईजी आजमगढ़ परिक्षेत्र सुनील कुमार सिंह और अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन कुमार सिंह को Commendation Disc Gold प्रदान किया गया। वहीं पुलिस लाइन में तैनात उपनिरीक्षक प्रकाश मिश्रा को Commendation Disc Silver से सम्मानित किया गया।गृह मंत्रालय के 15 सेवा पदकगृह मंत्रालय भारत सरकार की ओर से आजमगढ़ पुलिस के 15 अधिकारी-कर्मचारियों को सेवा पदक प्रदान किए गए। इनमें 09 को अति उत्कृष्ट सेवा पदक, 05 को उत्कृष्ट सेवा पदक और 01 को सराहनीय सेवा पदक मिला।अति उत्कृष्ट सेवा पदक पाने वालों में उपनिरीक्षक भीम सिंह, देवेन्द्र नाथ दुबे, शशिकान्त, पुष्पेन्द्र सिंह, मुख्य आरक्षी राजधारी सिंह, शत्रुघ्न सिंह, दद्दन राम, होरीलाल पाल और वेद प्रकाश सिंह शामिल रहे।उत्कृष्ट सेवा पदक से मुख्य आरक्षी रविन्द्र कुमार, जय राम तिवारी, मोती चन्द्र राम, हिमांशु कुमार श्रीवास्तव और संदीप कुमार यादव को सम्मानित किया गया। वहीं मुख्य आरक्षी एआरआर राजेश कुमार पाण्डेय को सराहनीय सेवा पदक प्रदान किया गया। यूपी-112 के 13 पुलिसकर्मी भी सम्मानितयूपी-112 मुख्यालय लखनऊ की ओर से उत्कृष्ट कार्य और बेहतर रिस्पॉन्स टाइम के लिए 13 पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इनमें पीआरवी 7144 कोतवाली, पीआरवी 8453 कन्धरापुर और पीआरवी 5390 तरवां में तैनात पुलिसकर्मी शामिल हैं।पीआरवी 7144 के कमांडर कांस्टेबल ताराचन्द साहनी और पायलट होमगार्ड संजय मौर्या तथा पीआरवी 8453 कन्धरापुर के सब कमांडर कांस्टेबल आनन्द प्रसाद एवं पायलट होमगार्ड आलोक यादव को सराहनीय कार्य के लिए सम्मान मिला।वहीं पीआरवी 5390 तरवां की टीम के हेड कांस्टेबल राम भरोसे यादव, कांस्टेबल राम सहाई पटेल, कांस्टेबल संतोष गुप्ता, होमगार्ड निरहू यादव, हेड कांस्टेबल अर्जुन यादव, हेड कांस्टेबल नागेश्वर लाल वर्मा, कांस्टेबल असफाक अहमद, कांस्टेबल मधुकांत यादव और होमगार्ड वेद प्रकाश पाण्डेय को बेहतर रिस्पॉन्स टाइम के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।सम्मानित पुलिसकर्मियों को अधिकारियों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। स्वतंत्रता दिवस पर हुए इस सम्मान से पुलिस बल में कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और जनसेवा की भावना को और मजबूती मिली।
