आजमगढ़ में प्रथम ओलंपिक स्पोर्ट्स कार्निवल की तैयारियां तेज, 23 अप्रैल को होगा उद्घाटन

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। जनपद में पहली बार आयोजित होने जा रहे ओलंपिक स्पोर्ट्स कार्निवल को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। आयोजन की सफलता के लिए स्थानीय सुखदेव पहलवान स्टेडियम में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें प्रतियोगिताओं के संचालन, समय निर्धारण और खिलाड़ियों की भागीदारी को लेकर अहम निर्णय लिए गए।बैठक में निर्णय लिया गया कि बढ़ते तापमान को देखते हुए प्रतियोगिताएं सुबह और शाम के सत्र में आयोजित की जाएंगी, ताकि खिलाड़ियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। साथ ही अधिक से अधिक खिलाड़ियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सभी खेल संगठनों को सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए गए।इस जनपद स्तरीय आयोजन का सूत्र वाक्य “खेल की शक्ति, आजमगढ़ की प्रगति” रखा गया है। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी सिराजुद्दीन अहमद ने कहा कि आयोजन को सफल बनाने के लिए खेल विभाग पूरी तरह से तैयार है।बैठक में संयोजक दिनेश सिंह, योगासन सचिव अशोक कुमार गुप्ता, बास्केटबॉल सचिव लक्ष्मण प्रसाद, स्केटिंग सचिव शिवम यदुवंशी, एथलेटिक्स के वरिष्ठ संयुक्त सचिव मुजम्मिल खान और अंतरराष्ट्रीय धावक अजय कुमार मौर्य सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।बताया गया कि प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन 23 अप्रैल को शाम 4:30 बजे किया जाएगा। यह आयोजन जिला ओलंपिक एसोसिएशन आजमगढ़ और क्षेत्रीय खेल कार्यालय आजमगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न होगा। इसकी जानकारी सचिव अजेंद्र राय और संयोजक दिनेश सिंह ने संयुक्त रूप से दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *