विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएमओ कार्यालय में हुआ वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एन. आर. वर्मा ने किया। इस दौरान चिकित्सकों और कर्मचारियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया।कार्यक्रम में एडिशनल सीएमओ डॉ. उमाशरण पांडेय, डिप्टी सीएमओ डॉ. आलेन्द कुमार, डॉ. अविनाश झा, डॉ. संजय यादव, डॉ. राजीव त्रिपाठी, डॉ. क्षेत्रपाल यादव सहित अन्य चिकित्सक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने पौधे लगाकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया।मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एन. आर. वर्मा ने कहा कि वृक्षारोपण केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक नागरिक एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करने का संकल्प ले, तो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा बदलाव लाया जा सकता है।उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षित रखने की अपील करते हुए कहा कि आज लगाया गया एक पौधा भविष्य में स्वच्छ वायु, हरियाली और स्वस्थ जीवन का आधार बनेगा। कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी का संदेश भी दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *