आजमगढ़ विश्व पर्यावरण दिवस पर पुलिस लाइन में हुआ वृक्षारोपण,एक पेड़ माँ के नाम अभियान में शामिल हुए अधिकारी

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को पुलिस लाइन परिसर में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ महाभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास और प्राकृतिक संसाधनों के संवर्धन के प्रति लोगों को जागरूक करना रहा।कार्यक्रम में पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र सुनील कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुवन कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन, क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी सदर समेत अन्य पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपनी माताओं के नाम पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।अधिकारियों ने वृक्षों के संरक्षण और संवर्धन का संकल्प लेते हुए कहा कि पेड़-पौधे पृथ्वी के संतुलन, स्वच्छ वायु, जल संरक्षण और मानव जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने प्रत्येक व्यक्ति से अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल करने की अपील की।इस दौरान सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली तथा जनसामान्य से अधिकाधिक वृक्षारोपण कर हरित, स्वच्छ और समृद्ध उत्तर प्रदेश के निर्माण में सहभागी बनने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *