
गौरव श्रीवास्तव,आजमगढ़। पुलिस अधीक्षक डॉ0 अनिल कुमार के कुशल निर्देशन में साइबर अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत आजमगढ़ पुलिस को एक बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। अपर पुलिस अधीक्षक यातायात/नोडल अधिकारी साइबर क्राइम विवेक त्रिपाठी के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर शुभम तोदी के नेतृत्व में थाना कोतवाली एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम द्वारा OLX के माध्यम से साइबर ठगी करने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
घटना का विवरण:- आवेदक अमन निषाद निवासी रामायण मार्केट, कोलघाट को OLX ऐप पर मोबाइल फोन का विज्ञापन दिखा। संपर्क करने पर फ्रॉडस्टर ने QR कोड भेजकर PhonePe से भुगतान कराया। पैसा भेजने के बाद फ्रॉडस्टर ने विज्ञापन हटा दिया तथा आवेदक को ब्लॉक कर दिया।आवेदक द्वारा शिकायत थाना कोतवाली, हेल्पलाइन 1930 व www.cybercrime.gov.in पर दर्ज की गई। थाना कोतवाली साइबर टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए संदिग्ध खाते को होल्ड कराया।दिनांक- 23.11.2025 को मु0अ0सं0 619/25 धारा 318(4),111(2)(ii) BNS व 66D IT Act में अभियोग पंजीकृत किया गया।जांच में यह पाया गया कि अभियुक्त ने अन्य व्यक्तियों से भी ऐसी ही साइबर ठगी की है, जिनके Acknowledgement No. इस प्रकार हैं—22507XXXXX33111XXXXX23109XXXXX33108XXXXX33107XXXXX33109XXXXX कार्यवाही तकनीकी टीम व साइबर सेल के सहयोग से ₹3,900/- की संपूर्ण राशि होल्ड कराई गई। मुखबिर व तकनीकी इनपुट के आधार पर संयुक्त टीम ने अभियुक्त को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार पुलिस टीम :– टीम–01 (थाना कोतवाली साइबर टीम)नि0अ0 रफी आलमउ0नि0 रवि प्रकाश गौतम का0 नीरज कुमारका0 आशुतोष दूबे टीम–02 (साइबर सेल आजमगढ़)का0 श्याम कुमार साहनीका0 राहुल सिंह आज़मगढ़।
पुलिस का संदेश:ऑनलाइन खरीदारी में QR कोड/अज्ञात लिंक के माध्यम से भुगतान न करें। किसी भी साइबर अपराध की स्थिति में तुरंत 1930 पर कॉल करें।आज़मगढ़ पुलिस — साइबर अपराध के विरुद्ध सख्त एवं प्रतिबद्ध।
