आजमगढ़ जिला कारागार का जिला जज के नेतृत्व में किया गया निरीक्षण,दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव, आजमगढ़। जनपद स्थित जिला कारागार का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिला न्यायाधीश जय प्रकाश पाण्डेय, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सत्यवीर सिंह, जिलाधिकारी आजमगढ़ रविन्द्र कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुवन कुमार सिंह एवं क्षेत्राधिकारी नगर शुभम तोदी उपस्थित रहे।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा जेल परिसर की समग्र व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। कैदियों के बैरेक, भोजनालय, कैंटीन, सीसीटीवी नियंत्रण कक्ष, चिकित्सालय सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थलों का गहन निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने कैदियों को दी जा रही सुविधाओं, स्वच्छता व्यवस्था, सुरक्षा इंतजामों एवं स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति की बारीकी से समीक्षा की।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल प्रशासन को कैदियों के लिए स्वच्छ वातावरण, पौष्टिक भोजन, समयबद्ध चिकित्सा सुविधा तथा सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश दिए। सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता की भी जांच की गई तथा सुरक्षा मानकों के पालन पर विशेष जोर दिया गया। जिला न्यायाधीश एवं जिलाधिकारी द्वारा जेल में विधिक प्रक्रिया, अनुशासन एवं मानवाधिकारों के पालन को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। वहीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बरतने और किसी भी प्रकार की लापरवाही न करने के स्पष्ट निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान जेल प्रशासन द्वारा अधिकारियों को व्यवस्थाओं से संबंधित जानकारी दी गई। अधिकारियों ने संतोष व्यक्त करते हुए आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए, जिससे जिला कारागार की व्यवस्थाएं और अधिक बेहतर हो सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *