आजमगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी ने प्रेस वार्ता के दौरान, SIR प्रक्रिया में दस्तावेजीकरण सहित तमाम समस्याओं को लेकर समय सीमा बढ़ाने की किया मांग

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर राजनीत

गौरव श्रीवास्तव,आजमगढ़। ज़िला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष मुन्ना राय ने मौजूदा भारत निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया को लेकर अपना विरोध जताया है। और मांग किया है कि इस प्रक्रिया का सरलीकरण किया जाए। इसमें जो त्रुटियां हैं उन कमियों को समाप्त कर इसकी समय सीमा बढ़ाई जाए। पार्टी कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि वर्तमान स्वरूप में यह प्रक्रिया न केवल आम मतदाताओं के अधिकारों को प्रभावित कर रही है, बल्कि जमीनी स्तर पर कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर भी असामान्य दबाव उत्पन्न कर रही है। उन्होंने कहा कि सत्यापन प्रक्रिया में वास्तविक एवं पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए जा रहे है। मतदाताओं से वर्ष 2003 या उससे पहले की मतदाता सूची के आधार पर सत्यापन मांगा जा रहा है, जिसे प्राप्त करना अधिकांश मतदाताओं के लिए मुश्किल है। जिला कांग्रेस कमेटी आजमगढ़ इकाई निर्माण किया है कि SIR प्रक्रिया में समय सीमा बढ़ाई जाए। दस्तावेज़ीकरण को सरल किया जाए। जमीनी स्तर पर कार्यरत अधिकारियों को मानसिक एवं प्रशासनिक राहत प्रदान की जाए। वास्तविक मतदाताओं को किसी भी स्थिति में मताधिकार से वंचित न किया जाए।प्रेस वार्ता में रियाजुल हसन , राहुल राय , अंसार अहमद , चंद्रपाल सिंह यादव , तेज बहादुर यादव , बिपिन कुमार पाठक , शीला भारती , मुन्नू यादव , अजीत राय , गोपाल कृष्ण राय , मो. आमिर , प्रदीप यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *