ग्रामीणों ने सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा, चौकी से फरार होने का आरोप; सीओ करेंगे जांच

आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के जमुई गांव में रविवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया जब ग्रामीणों ने एक सब-इंस्पेक्टर को कथित रूप से एक दिव्यांग व्यक्ति के घर से पकड़ लेने का दावा किया। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पीआरवी 112 ने संबंधित पुलिसकर्मी को अपने कब्जे में लेकर पल्हना पुलिस चौकी पहुंचाया।ग्रामीणों का आरोप है कि चौकी लाए जाने के बाद संबंधित सब-इंस्पेक्टर मौका देखकर वहां से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि उक्त पुलिसकर्मी का नाम अल्ताफ खान है।मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस विभाग में भी हलचल मच गई। पूरे प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए आजमगढ़ पुलिस अधीक्षक ने जांच की जिम्मेदारी क्षेत्राधिकारी लालगंज को सौंपी है।क्षेत्राधिकारी लालगंज भूपेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य प्रकाश में आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *