आजमगढ़ वन स्टॉप सेंटर में युवती ने लगाई फांसी, परिजनों के साथ जाने से इंकार के बाद उठाया आत्मघाती कदम, जांच में जुटी पुलिस

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। काउंसिलिंग के बाद परिजनों द्वारा साथ ले जाने से इंकार किए जाने पर वन स्टॉप सेंटर भेजी गई एक युवती ने सोमवार देर रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, काउंसिलिंग के दौरान पुलिस ने युवती के परिजनों से उसे अपने साथ घर ले जाने के लिए कहा था, लेकिन परिजनों ने उसे साथ ले जाने से मना कर दिया। इसके बाद नियमानुसार युवती और उसके साथ मौजूद युवक को उनकी सुरक्षा एवं देखभाल के लिए अस्थायी रूप से वन स्टॉप सेंटर भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि परिजनों के इस फैसले से युवती काफी आहत और मानसिक तनाव में थी। सोमवार देर रात उसने वन स्टॉप सेंटर के बाथरूम में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। काफी देर तक बाहर नहीं आने पर कर्मचारियों को संदेह हुआ। दरवाजा तोड़कर देखा गया तो युवती फंदे से लटकी मिली। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *