गैंगस्टर एक्ट में बड़ी कार्रवाई, अंतर्राज्यीय टप्पेबाज गिरोह की ₹15 लाख की चार गाड़ियां कुर्क

आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। बिलरियागंज थाना पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतर्राज्यीय टप्पेबाज गिरोह से जुड़ी लगभग ₹15 लाख मूल्य की चार गाड़ियों को कुर्क कर लिया। यह कार्रवाई जिलाधिकारी के आदेश पर गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत अपराध से अर्जित संपत्ति के विरुद्ध की गई।पुलिस के अनुसार थाना जीयनपुर में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे की विवेचना के दौरान पता चला कि गिरोह का सरगना राज उर्फ सावरिया अपने साथियों के साथ प्रयागराज महाकुंभ, अयोध्या, काशी और लखनऊ सहित विभिन्न धार्मिक स्थलों एवं मेलों में श्रद्धालुओं के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी की टप्पेबाजी कर अवैध संपत्ति अर्जित करता था।जांच के आधार पर पुलिस ने राज उर्फ सावरिया और अरुण कुमार उर्फ समर के स्वामित्व वाली दो मोटरसाइकिल और एक कार समेत कुल चार वाहनों को कुर्क कर थाना परिसर में सुरक्षित रखा है। पुलिस का कहना है कि संगठित अपराधियों और उनकी अवैध संपत्तियों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *