अतरौलिया में भाजपा जिला प्रभारी की बैठक, कार्यकर्ताओं से संवाद कर बनाई रणनीति

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर राजनीत

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,अतरौलिया। स्थानीय निरीक्षण भवन में शुक्रवार शाम भाजपा लालगंज जिला प्रभारी दुर्ग विजय राय ने कार्यकर्ताओं के साथ परिचयात्मक बैठक की। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन की तैयारियों, संगठनात्मक गतिविधियों और आगे की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जिला प्रभारी का जोरदार स्वागत किया।बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी दुर्ग विजय राय ने कहा कि कार्यकर्ताओं से परिचय और संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से बैठक आयोजित की गई है। आगामी रणनीति भी कार्यकर्ताओं के साथ विचार-विमर्श कर तय की जाएगी। उन्होंने कहा कि अतरौलिया समेत आजमगढ़ की अन्य विधानसभा सीटों पर कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखाई दे रहा है।गठबंधन को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व की ओर से जो भी निर्णय लिया जाता है, कार्यकर्ता उसे धरातल तक पहुंचाने का काम करते हैं। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने में कार्यकर्ताओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए आगामी चुनाव की तैयारियों में पूरी सक्रियता के साथ जुटने का आह्वान किया।बैठक में कार्यकर्ताओं ने संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा की। इस अवसर पर नीरज तिवारी, हरीश तिवारी, जितेंद्र सिंह गुड्डू, जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण सिंह, जयप्रकाश पांडेय, अभिषेक सिंह सोनू, कन्हैया निषाद, पुष्कर मिश्र, संतराम निषाद, सुभाष, पशुपतिनाथ सिंह, रिया पांडेय, अर्पित, सुनील पांडेय, आशुतोष और श्याम बिहारी चौबे समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *