आजमगढ़ के डीएवी मैदान में खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी का शुभारंभ, 130 स्टॉलों पर सजे विभिन्न राज्यों के उत्पाद

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़ डीएवी इंटर कॉलेज के मैदान में ‘खादी ग्रामोद्योग विकास समिति, नरई बांध मऊ के तत्वावधान में आयोजित खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी एवं मेले का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य जयनाथ सिंह ने फीता काटकर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।इस अवसर पर आयोजक संस्था के मंत्री अखिलेश सिंह ने मुख्य अतिथि सहित मंच पर उपस्थित सभी विशिष्ट अतिथियों को पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्रम भेंट कर सम्मानित किया। प्रदर्शनी में हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश और जम्मू-कश्मीर सहित विभिन्न प्रांतों से आए उद्यमियों द्वारा कुल 130 स्टॉल लगाए गए हैं। मेले में आधुनिक खादी वस्त्रों के साथ-साथ कश्मीरी शॉल व सूट, ड्राई फ्रूट्स, आयुर्वेदिक दवाइयां, आंवले के उत्पाद, कालीन, फर्नीचर, चंदन फेस पैक, बीकानेर के प्रसिद्ध नमकीन-पापड़ व भुजिया तथा बच्चों के खिलौने लोगों को खूब आकर्षित कर रहे हैं।उद्घाटन समारोह में सुमन यादव, भाजपा पिछड़ा वर्ग (लखनऊ) के जिला मंत्री अरुण कुमार सैनी, मलखान सिंह, राहुल मिश्रा, शिव कुमार यादव, रवि तिवारी और ‘एंटी करप्शन कोर ऑफ इंडिया’ के मंडल मीडिया प्रभारी एवं पत्रकार संजय पांडेय सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *