पुरानी रंजिश में जानलेवा हमला करने के मामले में पति-पत्नी गिरफ्तार, टांगी और लाठी-डंडों से किया था हमला

आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। जहानागंज थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर एक परिवार पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने वांछित पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जितेंद्र पुत्र लालजी बासफोर (37 वर्ष) और उसकी पत्नी संगीता (35 वर्ष), निवासी रानीपुर धरवारा, थाना जहानागंज के रूप में हुई है।पुलिस के मुताबिक, 11 नवंबर 2026 की शाम करीब 7 बजे पुरानी रंजिश को लेकर विपक्षियों ने एकराय होकर मन्नू कुमार और उनके परिजनों के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद जान से मारने की नीयत से लाठी-डंडे और टांगी से हमला कर दिया। हमले में वादी और उनके परिजन गंभीर रूप से घायल हो गए थे।घटना के संबंध में पीड़ित की लिखित तहरीर पर 12 नवंबर को थाना जहानागंज में मुकदमा अपराध संख्या 236/26 के तहत बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में पुलिस लगातार वांछित अभियुक्तों की तलाश कर रही थी।इसी क्रम में 16 नवंबर को उपनिरीक्षक लवकुश सोनकर पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में मौजूद थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने करनपुर बाजार से दोनों वांछित अभियुक्तों को सुबह करीब 11:50 बजे गिरफ्तार कर लिया।पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार जितेंद्र के विरुद्ध पूर्व में थाना सिधारी में मारपीट और धमकी से संबंधित मुकदमा भी दर्ज है, जबकि उसकी पत्नी संगीता का कोई आपराधिक इतिहास नहीं मिला है। दोनों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक लवकुश सोनकर, हेड कांस्टेबल गोविन्द सिंह, कांस्टेबल अनुप कुमार और महिला कांस्टेबल नेहा सिंह शामिल रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *