




गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। के थाना रानी की सराय पुलिस को सार्वजनिक संपत्ति नुकसान और मारपीट के मामले में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुकदमे में वांछित अभियुक्त भोला प्रजापति को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।पुलिस के अनुसार वादी जयकरण सिंह निवासी कपसेठी थाना करवी कोतवाली नगर जनपद चित्रकूट की तहरीर पर थाना रानी की सराय में मु0अ0सं0-107/2026 के तहत धारा 316(5), 331(1), 352, 351(3) बीएनएस एवं सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम की धारा 3 में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की विवेचना और अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी नगर एवं थानाध्यक्ष रानी की सराय के नेतृत्व में उपनिरीक्षक हैदर अली मंसूरी अपनी टीम के साथ अभियुक्त की तलाश में जुटे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि अभियुक्त भोला प्रजापति राजकीय उद्यान कोटवा गेट के सामने मौजूद है और कहीं जाने की फिराक में है।सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर अभियुक्त भोला प्रजापति पुत्र राम लौटन प्रजापति निवासी रामपुर थाना शाहगंज जिला जौनपुर, उम्र करीब 56 वर्ष को 13 मई 2026 की सुबह करीब 8:10 बजे कोटवा गेट के पास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया गया।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक हैदर अली मंसूरी, कांस्टेबल देवेश गौड़ और रिक्रूट कांस्टेबल सुनील वर्मा शामिल रहे।
