सड़क सुरक्षा पखवाड़ा का शुभारंभ, जागरूकता रैली निकालकर लोगों को किया जागरूक

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

15 दिनों तक स्कूल-कॉलेजों में चलेंगे जागरूकता कार्यक्रम, यातायात नियम तोड़ने वालों के खिलाफ होगी सघन चेकिंग

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। जनपद में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार को सड़क सुरक्षा पखवाड़ा का शुभारंभ किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (यातायात) पंकज श्रीवास्तव और सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) अतुल यादव ने संयुक्त रूप से जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।जागरूकता रैली के माध्यम से यातायात पुलिस और परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने शहर के प्रमुख चौराहों एवं मार्गों पर लोगों को यातायात नियमों का पालन करने का संदेश दिया। इस दौरान अधिकारियों ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल पुलिस और प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक कर्तव्य है।अधिकारियों ने दोपहिया वाहन चालकों से हेलमेट लगाने और चारपहिया वाहन चालकों से सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने की अपील की। साथ ही निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, नशे की हालत में ड्राइविंग नहीं करने और यातायात संकेतों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया।यातायात पुलिस के अनुसार, आगामी 15 दिनों तक जनपद के विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों और सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता शिविर आयोजित किए जाएंगे। नुक्कड़ नाटक और सघन वाहन चेकिंग अभियान के जरिए लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जाएगा।आजमगढ़ पुलिस ने जनपदवासियों से अपील की है कि यातायात नियमों का पालन करें और स्वयं के साथ दूसरों का जीवन भी सुरक्षित रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *