आजमगढ़ पीड़िता से शारीरिक संबंध बनाकर अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव, आजमगढ़। जनपद के थाना रानी की सराय पर एक महिला द्वारा लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया। जिसमें आरोप लगाया गया कि अभियुक्त द्वारा मोबाइल फोन के माध्यम से अश्लील वीडियो वायरल करने तथा जान से मारने की धमकी दी जा रही है।
प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 377/2025 धारा 351(4) बीएनएस पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में धारा 64 बीएनएस एवं 67(ए) आईटी एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई। पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ द्वारा अपराध एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, क्षेत्राधिकारी नगर के निर्देशन तथा थाना प्रभारी रानी की सराय के नेतृत्व में उ0नि0 विनोद कुमार यादव मय पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त को ग्राम रुदरी मोड़ से गिरफ्तार किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *