आज़मगढ़ में प्रेमिका से मिलने गया युवक रहस्यमय हालात में मिला मृत, परिजनों ने लगाया हत्या के आरोप

आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव,आजमगढ़। जिले के पवई थाना क्षेत्र के ओरिल गांव में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान जौनपुर जनपद के नरेंद्र बिंद 23 वर्ष के रूप में हुई है। बता दे की जौनपुर जनपद के सरंपतहा थाना क्षेत्र के सुइथाकला गांव निवासी नरेंद्र बिंद 23 वर्ष बुधवार की दोपहर आजमगढ़ के पवई क्षेत्र स्थित आलमपुर बनपुरवा गांव में अपनी नानी के घर आया था। रातभर वहीं रुकने के बाद बृहस्पतिवार भोर करीब साढ़े चार बजे वह अपने मामा के पुत्र रामअवतार के साथ बाइक से ओरिल (केवटाना) गांव की ओर निकला था। गांव के पास पहुंचने से पहले नरेंद्र ने रामअवतार को नहर के पास रुकने को कहा और वहीं उतर गया। कुछ देर बाद रामअवतार को नरेंद्र के फोन से कॉल आया कि कुछ लोग उसे मार रहे हैं, जिसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया। जब रामअवतार मौके पर पहुंचा तो नरेंद्र बेसुध अवस्था में पड़ा मिला। परिजनों ने उसे निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की भाभी ने आरोप लगाया कि नरेंद्र का एक वर्ष से पास के गांव की एक युवती से प्रेम संबंध था और युवती के भाइयों ने ही उसकी हत्या की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *