धर्म परिवर्तन की झूठी सूचना देने वाला गिरफ्तार, डायल 112 पर अफवाह फैलाना पड़ा भारी

आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। थाना मेंहनगर क्षेत्र में डायल 112 पर धर्म परिवर्तन की झूठी सूचना देना एक युवक को महंगा पड़ गया। पुलिस ने जांच के बाद सूचना को पूरी तरह भ्रामक पाए जाने पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।पुलिस के अनुसार डायल 112 पर सूचना मिली थी कि आशा और सरोज नाम की दो महिलाएं एक महिला का जबरन धर्म परिवर्तन करा रही हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच की। जांच में मामला पूरी तरह झूठा निकला।जांच के दौरान पता चला कि कॉल करने वाला पिन्टू सरोज पुत्र फूलबदन, निवासी ग्राम भदसारी, थाना मेंहनगर था। 30 जनवरी 2026 को उपनिरीक्षक राम गोपाल त्यागी और हेड कांस्टेबल अनिल कुमार ने आरोपी को गिरफ्तार कर नियमानुसार न्यायालय भेज दिया।पुलिस ने आमजन से अपील की है कि डायल 112 या किसी भी आपातकालीन सेवा पर झूठी, भ्रामक या अफवाह फैलाने वाली सूचना देना दंडनीय अपराध है। इससे पुलिस संसाधनों का दुरुपयोग होता है और वास्तविक जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचने में देरी हो सकती है। ऐसे मामलों में कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *