आजमगढ़ एसएसबी के पहलवान कोच ने बहनों से राखी बंधवाने के लिए लगाई 43 किमी दौड़,घर पहुंच कर बहनों से बंधवाई रखी

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर भाई-बहन के प्रेम और समर्पण की अनोखी मिसाल देखने को मिली। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) दिल्ली में कोच के पद पर तैनात पहलवान दीपक सिंह ने बहनों से राखी बंधवाने के लिए रात में करीब 43 किलोमीटर दौड़ लगाई और शुक्रवार की सुबह बड़ी बहन के घर पहुंचकर राखी बंधवाई।मुबारकपुर थाना क्षेत्र के मोहब्बतपुर गांव निवासी दीपक सिंह छुट्टी पर घर आए थे। गुरुवार की रात करीब एक बजे उन्होंने बहनों से राखी बंधवाने के लिए दौड़ शुरू की। पहले वह कप्तानगंज थाना क्षेत्र के पासीपुर गांव स्थित छोटी बहन अन्नू सिंह के घर पहुंचे, जहां रात करीब 3:45 बजे बहन ने उनकी कलाई पर राखी बांधी। इसके बाद दीपक सिंह ने अतरौलिया थाना क्षेत्र के बांसगांव स्थित बड़ी बहन नीलम सिंह के घर के लिए दौड़ शुरू की। करीब 43 किलोमीटर का सफर दौड़कर तय करने के बाद वह शुक्रवार सुबह करीब 5:30 बजे बहन के घर पहुंचे। भाई को दौड़कर घर पहुंचा देखकर नीलम सिंह भावुक हो गईं और उन्होंने भाई की कलाई पर राखी बांधकर स्वागत किया। दीपक सिंह के साथ उनके सहयोगी पहलवान अश्वनी सिंह, राजन यादव, दुर्गेश यादव, विवेक यादव, आदर्श सिंह, चंदन सिंह, राघवेंद्र सिंह और सलमान गौतम भी दौड़ में शामिल रहे। एसएसबी में तैनात पहलवान भाई के इस अनोखे जज्बे ने रक्षाबंधन के पर्व को और खास बना दिया। क्षेत्र के लोगों ने भाई-बहन के प्रेम और दीपक सिंह के समर्पण की जमकर सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *