
आजमगढ़। साइबर जागरुकता, नये कानूनो की जागरूकता व मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के अंतर्गत थाना कोतवाली आजमगढ़ के चौकी बदरका मे स्थित ज्योति निकेतन स्कूल के विधयार्थीगण व स्टाफगण को सरकार द्वारा चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत साइबर अपराध मे डिजिटल अरेस्ट , फिशिंग स्कैम , इमोशनल मैनिपुलेशन , नौकरी का झांसा , पार्सल स्कैम , निवेश धोखाधड़ी , लोन व क्रेडिट स्कैम, सोशल मीडिया एकाउण्ट हैक , शापिंग व पार्सल आदि फ्राड व उनसे बचने के तरीके जैसे पर्सनल डिटेल शेयर न करना , स्पैम काल न उठाना , पासवर्ड या ओटीपी शेयर न करना , अनजाने लिंक पर किल्क ना करना आदि बचाव के तरीके बताये तथा फ्राड होने पर साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 या वेबसाइट www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करने को बताया गया। 1 जुलाई 2024 से लागू हुए नए कानून भारतीय न्याय संहिता(BNS)2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) 2023 व भारतीय साक्ष्य अधिनियम (BSA) 2023 के प्रमुख प्रावधानो से जागरूक किय़ा गया तथा मिशन शक्ति के तहत महिला सुरक्षा संबंधी हेल्पलाईन नं0 1090,181,1098,1930 112 आदि के बारे व थाने पर महिलाओ की सुविधा के लिए बने हेल्प डेस्क व परामर्श केन्द्र आदि के बारे मे बताया गया थाना कोतवाली की टीम ने साइबर सुरक्षा व मिशन शक्ति से जुड़ी पंपलेट, पोस्टर और नारे के माध्यम से भी जागरूक किया और नागरिकों से अपील की कि वे स्वयं सुरक्षित रहें और दूसरों को भी जागरूक करें। पुलिस टीम उ0नि0 रवि प्रकाश गौतम , का0 नीरज पटेल , का0 आशुतोष दुबे म0का0 नीरजा सिंह व म0का0 शिल्पा तिवारी थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़।
