

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। शहर के खत्री टोला मोहल्ले में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब राकेश अग्रवाल के घर में अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल आग बुझाने का प्रयास शुरू किया और फायर ब्रिगेड को सूचना दी।सूचना पर दमकल विभाग की टीम और कोतवाली थाना क्षेत्र की बदरका पुलिस चौकी की प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने स्थानीय लोगों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। मौके पर दमकल विभाग की दो छोटी और एक बड़ी गाड़ी पहुंची थी। आग को पूरी तरह बुझा दिया गया। फायर ब्रिगेड इंचार्ज बनारसी दास चौहान ने बताया कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की सूचना मिली थी। दमकल टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को पूरी तरह बुझा दिया है।उन्होंने बड़े व्यापारियों और बड़ी इमारतों के मालिकों से विशेष अपील करते हुए कहा कि सभी लोग अपने प्रतिष्ठानों और भवनों में आग बुझाने के पर्याप्त उपकरण जरूर रखें, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल आग पर काबू पाया जा सके और किसी बड़ी अनहोनी से बचा जा सके।
