आजमगढ़ छठ घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था का SSP डॉ. अनिल कुमार ने लिया जायजा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। छठ महापर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित संपन्न कराने के लिए आजमगढ़ पुलिस पूरी तरह अलर्ट नजर आ रही है। इसी क्रम में सोमवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार ने थाना कोतवाली एवं थाना सिधारी क्षेत्रांतर्गत विभिन्न छठ घाटों और पूजा स्थलों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और पुलिस व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने सीसीटीवी कैमरों, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था और बचाव उपकरणों की उपलब्धता की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर मानुष पारीक, अपर पुलिस अधीक्षक यातायात/ग्रामीण पंकज श्रीवास्तव और सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर ईश्वर लाल गुर्जर सहित समस्त क्षेत्राधिकारीगण ने भी अपने-अपने सर्किल के छठ घाटों का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित थाना प्रभारियों को सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने और लगातार निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान पुलिस अधिकारियों ने घाटों पर मौजूद श्रद्धालुओं से संवाद भी किया। उन्हें गहरे पानी में जाने से बचने और छोटे बच्चों पर विशेष ध्यान रखने की अपील की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *